टॉप न्यूज़

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिला विंग की ओर से तीज महोत्सव का हुआ

क्वीन बनीं महिमा मित्तल

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिला विंग की ओर से तीज महोत्सव का हुआ आयोजन मझोला की तीज क्वीन बनीं महिमा मित्तल

Oplus_0

 

सावन की रिमझिम फुहारों के मध्य मंगलवार की शाम को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महिला विंग द्वारा मझोला के एक फैंसी पैलेस में 30 तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल मझोला ,महिला अध्यक्ष सिद्धि गर्ग, अर्चना गर्ग, वर्षा जिंदल, ऋचा अग्रवाल, रेखा बंसल द्वारा पीलीभीत से आयी महिला विंग की समस्त पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष कंचन सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष निधि शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बिंदु शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ममता छाबड़ा, जिला मंत्री नीतू रस्तोगी, जिला सचिव नीनू सक्सेना का अभिनंदन किया।। वर्तिका भटनागर ने बेहतरीन एंकरिंग का कार्यभार संभाला।। सर्वप्रथम कार्यक्रम में गणेश भगवान जी की प्रतिमा पर समस्त महिला विंग पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया, तत्पश्चात कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने में दिव्या अग्रवाल ने गणेश वंदना की। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मझोला की महिला समिति द्वारा रोचक गेम्स करवाए गए। नीतू रस्तोगी, दिव्या अग्रवाल, दीपक सक्सेना ने भजन गाकर समा बांध दिया।। आरोही रस्तोगी केसर दीपा सक्सेना, बिमला बरगोटी, खुशी, अमृता, लोनिक, एंजेल, पीकू द्वारा मनभावन नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिला समिति द्वारा गेम्स करवाये गए जिसमें सारिका गर्ग, प्रेमलता, कंचन सक्सेना विजेता रही। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जिला अध्यक्ष कंचन सक्सेना में सभी सदस्यों को उनके खूबसूरत टाइटल से अलंकृत किया संपूर्ण आयोजन मनोरंजन से सराबोर रहा, जिसकी सभी उपस्थित मेहमानों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। वाइब्रेंट कलर के परिधानों से सुसज्जित सभी सदस्यों की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। *कार्यक्रम में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिला विंग के सभी सदस्य उपस्थित रहे जिसमें मझोला में तीज के कार्यक्रम में आई समस्त महिलाओं में से महिमा मित्तल को तीज क्वीन का विजेता घोषित किया गया।।* कार्यक्रम के समापन के अंत में *नगर महामंत्री परमजीत कौर द्वारा समस्त पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित* किया गया।। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष एम ए जीलानी द्वारा अपने संदेश में सभी बहनों को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी और कहा हर्ष का विषय है की इस वर्ष पूरे जनपद में महिला व्यापारियों और उनके परिवार ने तीज पर्व को हर नगर वा कस्बे में अच्छे से मनाया अभी तक महिलाए व्यापार करने में या व्यापारिक संगठन से जुड़ने में हिचकिचाती थी अब महिला अपने अधिकार को अच्छे से समझती है और अपने कर्तव्यों को भली भाती निभाती भी है आज उसी का परिणाम है की पीलीभीत में महिलाएं व्यापार मंडल से जुड़ने के बाद अपनी परेशानियों को प्रशासन वा पुलिस के सामने अच्छी तरह स्वय रखने में सक्षम है कहीं न कही इस तरह के कार्यक्रम से महिलाओं की मुलाकाते भी हो जाती है और आपस में प्रेम भाव भी बढ़ता है अंत में महिला ज़िला अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।। कार्यक्रम में अर्चना गर्ग, बलविंदर कौर, परमजीत कौर, ऋचा अग्रवाल, सिद्धि गर्ग, वर्षा जिंदल, श्वेता निहाल, वर्तिका भटनागर, रेखा बंसल, महिमा मित्तल आदि महिला विंग उपस्थित रहीं।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!